Janjgir - Champa

CG Crime : गले में ईंट बांधकर तालाब में फेंका, एक दिन पहले से लापता थी महिला, हत्या की आशंका

जांजगीर : जांजगीर के पुटपुरा गांव में तालाब में महिला की लाश मिली है। महिला के गले में ईंट बंधी मिली है। इस तरह महिला की हत्या के शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई गई है। सूचना के बाद मौके पर DSP और टीआई पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। दरअसल, पुटपुरा गांव की महिला सरस्वती राठौर परसों रात से लापता हो गई थी। कल शाम को पति ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आज सुबह तालाब में ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। इस तरह शव को तालाब से बाहर निकालने DDRF की टीम भी पहुंची और तालाब के शव बाहर आते ही पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि महिला के गले में ईंट बंधी मिली है। इस तरह महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का खुलासा हो सकेगा।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

इधर एक अन्य खबर में जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला थाना के सोनसरी गांव के स्वागत गेट के पास बुलेट और बाइक जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार राघवेंद्र कश्यप की मौत हो गई है। बाइक में सवार एक अन्य युवक किरण कश्यप को गंभीर चोट आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। मुलमुला पुलिस ने ठोकर मारने वाले बुलेट चालक निखिल साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

दरअसल, कोनारगढ़ गांव के दो युवक राघेवन्द्र कश्यप, किरण कश्यप दोनों काम से अकलतरा गए थे, वहां से वापस आते समय सोनसरी गांव के स्वागत गेट के पास पहुंचे थे कि नरियरा गांव का बुलेट सवार युवक निखिल साहू से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से दोनों को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया। जहां निजी अस्पताल के डॉक्टर ने घायल राघवेंद्र कश्यप को मृत घोषित कर दिया। घायल 1 अन्य युवक किरण कश्यप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16