Janjgir - Champa

CG Crime : बहन से बात करना नहीं छोड़ा, तो डीजल डालकर लगा दी आग, आरोपी भाई गिरफ्तार

जांजगीर : बहन से बात करना नहीं छोड़ा, तो गुस्साये भाई ने युवक को डीजल डालकर आग लगा दी। युवक की हालत गंभीर है। पूरी घटना जाजंगीर जिले के नवागढ़ के ग्राम कनकी में रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर शुरू हुआ विवाद एक खौफनाक घटना में बदल गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कनकी निवासी आकाश कुमार कर्ष ने गांव के ही युवक विशु सारथी पर डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में विशु सारथी बुरी तरह झुलस गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विशु सारथी की आकाश कुमार कर्ष की बहन से अक्सर बातचीत होती थी। इस बात को लेकर आकाश नाराज था और उसने कई बार विशु को अपनी बहन से बात न करने की समझाइश दी थी। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, आकाश ने विशु को बार-बार चेतावनी दी, लेकिन विशु ने बातचीत जारी रखी। इसी तनातनी के बीच 15 फरवरी को घटना ने हिंसक रूप ले लिया। घटना वाले दिन विशु सारथी गांव में लगे मेले को देखने गया था। आरोप है कि वहीं आकाश कुमार कर्ष ने विशु को अपने घर के पास बुलाया।

यहां एक बार फिर दोनों के बीच बहन से बातचीत को लेकर कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान आकाश का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने अपने पास रखा डीजल विशु पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। आग की लपटों से घिरते ही विशु सारथी ने अपनी जान बचाने के लिए पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में कूदने से आग तो बुझ गई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद आरोपी आकाश कुमार कर्ष मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 15