Raipur

CG Crime : डस्टबिन में भ्रूण फेंकने वाली महिलाओं का वीडियो आया सामने, दो लड़के लेकर आए थे स्कूटी में, आप भी देखे पूरा वीडियो

रायपुर : रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में डस्टबिन से भ्रूण मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। अब इस मामले में अपडेट आया है। CCTV फुटेज में दो बुर्का पहनी महिलाएं दिखाई दीं। मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

CCTV फुटेज में मिली दो बुर्का पहनी महिलाएं

पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में देखा गया कि दो बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास आकर भ्रूण को फेंकती हुई दिखाई दीं। फिलहाल दोनों महिलाएं अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही नहीं, कैमरे में यह भी देखा गया कि, महिलाओं को 2 पुरुष स्कूटी से उतारकर गए। माना जा रहा है कि, पुरुष भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

FIR दर्ज, गहन जांच जारी

मौदहापारा थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज और स्टाफ से पूछताछ के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में बुधवार को एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर, डस्टबिन के पास एक नवजात भ्रूण का शव मिला, जो पॉलीथिन में लिपटा हुआ था। इस घटना ने अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों में चिंता और डर पैदा कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मौदहापारा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को बरामद किया और उसे मर्चुरी में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया।

अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया था कि मुख्य गेट पर पुख्ता सुरक्षा है, लेकिन इस तरह की घटना ने प्रशासन के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : “ड्रीम गर्ल” स्टाइल ठगी : लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

CG Crime : युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच

अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ…

1 of 80