Dhamtari

CG News : सरकारी अस्पताल में महिला से की मांग, पहले सेक्स …. फिर लगाउंगा नौकरी! अब पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी के जिला अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ वार्ड आयुक्त की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई। सरकारी अस्पताल में इस तरह की हरकत ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरकारी अस्पताल में शर्मनाक खेल

धमतरी के जिला अस्पताल जीवन दीप समिति में वार्ड आयुक्त की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान शहर की एक आदिवासी महिला ने आवेदन जमा किया। लेकिन आवेदन के दो दिन बाद समिति के ही एक सदस्य राहुल निर्मलकर ने महिला से मुलाकात की। राहुल ने पहले महिला से पैसे की मांग की। जब महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने दो बार शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि कलेक्टर भी तुम्हारी नौकरी नहीं लगवा सकता अगर संबंध बनाओगी तो सर्जन से बात कर तुम्हें वार्ड आयुक्त की नौकरी दिलवा दूंगा।

नौकरी के नाम पर महिला से अश्लील डिमांड

जब महिला ने इंकार किया, तो आरोपी ने फोन पर परेशान करना शुरू कर दिया। तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी जेल में है। लेकिन यह मामला जिला अस्पताल में फैले दलाल तंत्र और भ्रष्ट भर्ती प्रक्रिया की पोल खोलता है। सवाल यह है कि जीवन दीप समिति के अंदर ऐसी घटनाओं को कौन बढ़ावा दे रहा है और क्या अब जिला प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11