Janjgir - Champa

CG Crime : दिनदहाड़े गैंती से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, प्रेम प्रसंग बना कारण, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में रविवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। युवक अमरनाथ केंवट 32 वर्ष की अज्ञात हमलावरों ने गैंती से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण माना जा रहा है।

बता दें कि यह हत्याकांड कोटमीसोनार गांव में उस समय हुआ, जब अमरनाथ केंवट अपने घर के पास था। हमलावरों ने उस पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, और पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण-

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि अमरनाथ की पत्नी का एक अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही अमरनाथ की पत्नी घर लौटी थी, जिसके बाद परिवार में तनाव की स्थिति थी। पुलिस का मानना है कि इस प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक हत्यारे की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों की सूची तैयार कर तलाश तेज कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16