Mahasamund

CG Breaking : गौवंश का कटा हुआ सिर, पैर और अवशेष मिलने से फैली सनसनी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश का माहौल

महासमुंद : जिले के बागबाहरा विकासखंड के मुनगासेर गांव में गौ हत्या का मामला अब बड़ा रूप लेता जा रहा है…”कुछ दिन पहले इसी गांव में गौ माता का कटा हुआ सिर, पैर और अवशेष मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने बागबाहरा थाना पहुँचकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई ना होने से अब लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।

स्थानीय विश्राम गृह में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। संगठनों का कहना है कि पुलिस पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, 21 अक्टूबर को गांव के एक व्यक्ति के घर भोज का आयोजन हुआ था, जहां आरोप है कि बकरा मांस में गौमांस मिलाकर गांव के नाबालिगों को खिलाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गाय का कटा हुआ सिर घर के पास मिला, जबकि पैर और अन्य अंग पास के खेत में फेंके गए थे।

ग्रामीणों और संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो 31 अक्टूबर को बागबाहरा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। “मुनगासेर गांव की यह घटना केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि आस्था और संवेदनशीलता का भी सवाल है…” अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक खामोश रहती है, और क्या गौमाता के अपमान के खिलाफ न्याय की आवाज़ सुनी जाएगी?

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस, दो महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक…

CG Breaking : जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, एक साथ 4 कैदी फरार तलाश में जुटी पुलिस ने आम जनता से की यह अपील

महासमुंद : जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। महासमुंद जिला जेल से…

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

CG : आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया कांड, फिर युवक ने कर ली आत्महत्या, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला…

1 of 8