Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Crime : शिक्षक पर जानलेवा हमला घर में घुसकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी फरार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शिक्षक के घर में घुसकर असामाजिक तत्व ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना पतेरा टोला वार्ड क्रमांक 1 की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी हथियार के साथ कैमरे में कैद

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी धारदार हथियार लेकर शिक्षक के घर में घुसा और अचानक हमला कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम आसपास के लोगों में दहशत फैला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को हथियार के साथ देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।शांत माने जाने वाले पतेरा टोला वार्ड क्रमांक 1 में इस हमले के बाद लोगों में दहशत है। मोहल्ले के लोग शिक्षक पर हुए इस हमले को लेकर आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : छात्राओं से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, अधिकारियों को शिकायत पर भी नहीं हुआ था एक्शन, अब FIR…

मरवाही : गंदी हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है की…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

1 of 4