Jagdalpur

CG : बेटियों की इज्जत लूटने वाले हैवान बाप को कोर्ट ने सुनायी सजा, सश्रम आजीवन कारावास के साथ जुर्माना भी लगाया

जगदलपुर : मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कर रिश्तों को कलंकित किया। डेढ़ साल तक चले मुकदमे के बाद POCSO एक्ट के तहत आरोपी पिता को सश्रम कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई गई है। यह मामला जगदलपुर का है, जहां एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी अपनी 12 और 14 साल की बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करता था और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था।

क्या था मामला

दरअसल आरोपी पिता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, कि आरोपी शख्स अपनी बेटियों के साथ लगातार गंदी हरकतें कर रहा हैं।बेटियों की दादी (आरोपी की मां) ने साहस दिखाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला POCSO एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में भीदर्ज किया गया।

कोर्ट से मिला न्याय

मामले की सुनवाई डेढ़ साल तक चली और आखिरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) की विशेष न्यायाधीश संगीता नवीन ने आरोपी को सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।न्यायालय ने माना कि सभी आरोप प्रमाणित हुए हैं और यह अपराध समाज और परिवार दोनों के लिए अत्यंत घातक है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

CG : मधुमक्खी के हमले से बचने तालाब में लगा दी छलांग, डूबने से पिता-पुत्र की हुई मौत, 4 घंटे बाद निकल सका शव

जगदलपुर : जगदलपुर में मधुमक्खी के हमले में पिता-पुत्र की जान चली गयी। बताया जा…

1 of 4