Jagdalpur

CG Breaking : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरे मिले बोतलें और ताश के पत्ते

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय के अंतर्गत चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो में चल रही एक चारपहिया गाड़ी ने जगदलपुर–लोहंडीगुड़ा मार्ग पर देउर गांव के पास दूसरी चारपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फॉलो गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित बाइक पर सवार दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि घायलों के पैर टूटने की सूचना है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गाड़ी से बोतलें और ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे हुए मिलने की भी चर्चा है, जिसे लेकर मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : महिला कांग्रेस नेत्री के साथ CRPF जवानों ने की गंदी बात, FIR के बाद दोनों जवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

जगदलपुर : महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने दो सीआरपीएफ जवानों…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

1 of 4