Rajnandgaon

CG Breaking : नाले में कंकाल मिलने से हड़कंप, सदमे में लापता ग्रामीण के परिजन

राजनांदगाव : खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही आग की तरह गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है और लापता व्यक्तियों से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है। कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है। इस खबर से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : जीजा ने अपनी ही साली से किया रेप …. इस बहाने दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : कलयुग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आजकल लोग अपने…

1 of 5