Rajnandgaon

CG News : जंगली सूअर के हमले से 5 महिलाएं घायल, तेंदुपत्ता तोड़ने गई थी जंगल

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर के हमले से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की करीब 10 महिलाएं एलबी नगर क्षेत्र के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक आक्रामक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया।

हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई महिलाएं मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में कोहलाकसा गांव की फूलबाई साहू की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उनके सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है।

तेंदूपत्ता सीजन के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना जंगलों की ओर जाते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल वन विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…

CG Crime : पद्मश्री फूलबासन बाई के किडनैपिंग की पूरी कहानी, फोटो लेने के बहाने में गाड़ी में बैठाया, धमकी देती रही युवती …

राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता एवं मां बमलेश्वरी…

1 of 5