Janjgir - Champa

CG Breaking News : कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजे गये गये जेल, जानिये क्या है पूरा मामला

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब किसान से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। जांजगीर पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर विधायक को हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया। अदालत के आदेश के अनुसार आरोपी विधायक 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है, जहां एक किसान ने विधायक बालेश्वर साहू समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आर्थिक नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (कीमती दस्तावेज की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) और 34 (साझा आपराधिक मंशा) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। इस टीम में सीएसपी योगिता बाली खापर्डे, जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और चांपा थाना के उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा को शामिल किया गया था। जांच टीम ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की, साक्ष्य एकत्र किए और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सक्षम न्यायालय में चालान पेश किया।

चालान पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने दस्तावेजों और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद चालान स्वीकार कर लिया। इसके बाद न्यायालय द्वारा आरोपी विधायक के खिलाफ जेल वारंट जारी किया गया। चालान स्वीकार होने के बाद विधायक बालेश्वर साहू की ओर से उसी न्यायालय में नियमित जमानत (रेगुलर बेल) के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। हालांकि, मामले की गंभीरता और प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए CJM न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

जमानत खारिज होते ही पुलिस ने विधायक को हिरासत में लेकर जिला जेल दाखिल कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और आरोपी चाहे कोई भी हो, साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि मामले में आगे की जांच जारी रहेगी और यदि अन्य लोग भी इसमें संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

1 of 16