Janjgir - Champa

CG Breaking : एसपी की बड़ी कार्रवाई भूमि कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर एक आवेदक से पैसों की मांग करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक के खिलाफ शिकायत पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में मदद करने और कब्जा दिलाने के नाम पर रकम की मांग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच अकलतरा एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। एसपी की इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, न्यायिक रिमांड के एक दिन बाद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

जांजगीर-चांपा : जिला जेल खोखरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग अपहरण…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

1 of 13