बिहार

Railway Station : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी – भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर देखे वायरल वीडियो

बख्तियारपुर : बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह हादसा दानापुर-बख्तियारपुर स्टेशन पर हुआ।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जाने की कोशिश कर रही थीं। तभी नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस ट्रेन आई और दोनों को कुचलते हुए निकल गई। मृतकों की पहचान गया जिले की रहने वाली 45 वर्षीय इंतर देवी और 28 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है, जो रिश्ते में मौसी-भतीजी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह से लौट रही थीं और ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय अवैध तरीके से ट्रैक पार कर रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय कर्मचारियों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और जागरूकता के मुद्दे को उजागर कर दिया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने जैसी गलती न करें और निर्धारित फुटओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करें।

https://twitter.com/Deadlykalesh/status/2051613793004949715?s=20

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : मंत्री पर जानलेवा हमला! ग्रामीणों ने काफिले को घेरकर की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

मधुबनी : बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के…

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटना : बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।…

1 of 7