Raipur

CG Breaking : IGKV में परीक्षा से पहले एंटोमोलॉजी का पेपर वायरल, छात्रों ने जताया विरोध

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सेमेस्टर परीक्षा से पहले एंटोमोलॉजी का पेपर वायरल होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से एंटोमोलॉजी की परीक्षा होनी थी, लेकिन छात्रों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

ABVP ने की परीक्षा रद्द करने की मांग

मामले को लेकर ABVP की रायपुर इकाई ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी है। ABVP ने एंटोमोलॉजी की परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। संगठन ने पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और इसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ABVP की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराना, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शामिल है।

जांच के बाद साफ होगी स्थिति

छात्रों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने से परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल हुआ प्रश्नपत्र वास्तविक है या नहीं और वह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 146