Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG Breaking : ACB ने PWD के सब इंजीनियर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बिल पास कराने ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत

मनेंद्रगढ़ : ACB की टीम ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में PWD के सब इंजीनियर सी.पी. बंजारे का रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सब इंजीनियर ने ठेकेदार से बिल बनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने सब इंजीनियर को 21 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ के ठेकेदार अंकित मिश्रा ने PWD के सब इंजीनियर सीपी मिश्रा के खिलाफ सरगुजा ACB में शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि सब इंजीनियर बिल पास करने के एवज 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे है। बाद में सौदा 21 हजार रुपए में तय हुआ था। इसकी शिकायत ठेकेदार अंकित मिश्रा ने ACB सरगुजा से की थी। साथ ही पर्याप्त साक्ष्य भी प्रस्तुत किये थे। जिसके बाद एसीबी की टीम ने ने रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर सब इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।

आज ACB की टीम सब रिश्वतखोर सब इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई के लिए मनेंद्रगढ़ पहुंची थी। टीम ने ठेकेदार को केमिकल लगे नोट देकर कार्यालय के अंदर भेजा। जैसे ही ठेकेदार ने रिश्वत की रकम सब इंजीनियर सीपी बंजारे को देकर इशारा किया, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम सब इंजीनियर के घर भी पहुंची एवं जांच कर रही है। घर में एसीबी की टीम नगदी एवं अन्य दस्तावेज, बैंक में जमा रकम आदि की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने निकला था

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले के जनकपुर में एक 11 वर्षीय छात्र का शव मिलने से…

CG Crime : महिला की नग्न हालत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

1 of 4