Raigarh

CG Road Accident News : भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत, कार छोड़कर आरोपी चालक हुआ फरार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां धरमजयगढ़ क्षेत्र के चाल्हा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक ये घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ के चाल्हा मार्ग में आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी ओर से पैदल जा रही एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला को रौंदने के बाद सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घटना के बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया है। कार का नंबर सीजी 13 बीई 1283 है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सारंगढ़ जिले के रहने वाले हैं और धरमजयगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

1 of 8