अपराध

भाई ने मोबाइल पर देखी पॉर्न वीडियो, फिर नहीं हुआ कंट्रोल तो बहन का ही कर दिया बुरा हाल, हालत देख परिजनों के उड़े होस

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रिश्ते और मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखकर एक किशोर ने अपनी ही 6 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

मोबाइल की लत बनी हैवानियत की वजह?

जब घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वे बच्ची को उपचार के लिए यूपी लेकर गए थे जहां से इलाज के बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहा 14 साल का किशोर अपनी 6 साल की चचेरी बहन को शनिवार की रात कुरकुरे खिलाने ले गया था। दुकान से वापस घर आया और कमरे में बच्ची को लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन पहुंच गए।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

इस दौरान बच्ची के साथ उसे इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की शिकार बच्ची को तेज ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर रात में परिजन उसे यूपी के अस्पताल में लेकर गए और भर्ती कराया। हालत सुधरने पर रविवार को परिजन उसे लेकर जनेह थाने आए और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15