मध्य प्रदेश

Breaking News : गिरफ्तार होंगे जीतू पटवारी? कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही है। दरअसल, उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। ग्वालियर की MPMLA कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। अदालत ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि 27 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में जीतू पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए।

जानिए क्या पूरा मामला

दरअसल, 4 मई 2024 को भिंड के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी भिंड जिले के दौरे पर थे। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से साठगांठ करने का सार्वजनिक आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, उन्होंने इस दौरान आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।

अदालत में नहीं हुए थे पेश

जिसके बाद देवाशीष जरारिया ने 4 मई 2024 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अदालत ने जीतू पटवारी को 16 जनवरी 2026 को पेश होने का नोटिस जारी किया था। लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 34