मध्य प्रदेश

Breaking : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक! गुजर रहे काफिले बीच आरक्षक ने किया ऐसा कांड, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लालघाटी क्षेत्र से गुजर रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले को एक आरक्षक द्वारा ओवरटेक किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर कोहेफिजा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी। इसी दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए निशातपुरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने अपने वाहन से मुख्यमंत्री के काफिले को ओवरटेक कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा पुलिस ने संबंधित वाहन को ट्रेस किया और आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर कोहेफिजा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। पुलिस विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि सुरक्षा घेरे में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किन परिस्थितियों में हुआ।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

पति गया टॉयलेट तो पत्नी प्रेमी संग हुई फरार! नहीं रहा 3 बच्चों का भी मोह, थाने में हुआ जमकर हंगामा

शिवपुरी : जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटे एक…

1 of 32