Raipur

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, छत्तीसगढ़ में भूपेंद्र नाग को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। संगठन में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पार्टी ने लिस्ट भी जारी कर दी है।

छग के भूपेंद्र नाग BJYM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आशीष झाला को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से दोनों को बधाई दी जा रही है।

इसके अलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं और हर्षवर्धन सिंह राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के तहत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और अन्य दायित्व पर नियुक्त किया जा रहा है।

लिस्ट में देखें और किसको क्या मिल जिम्मेदारी

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में…

1 of 161