Raipur

CG : दिल दहला देने वाली घटना विवाद के बाद पिता ने 6 माह की बेटी को दो बार जमीन पर पटका, ICU में भर्ती

रायपुर : राजधानी रायपुर के कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान छह माह की मासूम बच्ची के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी से विवाद के बाद पिता ने अपनी छह माह की बेटी को दो बार जमीन पर पटक दिया। घटना में बच्ची बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित पिता आशीष कावरिया (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके जाने की बात पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के ब्लॉक-35, मकान नंबर-01 निवासी सरगम कावरिया ने शिकायत में बताया कि करीब नौ महीने पहले उसने आशीष कावरिया से कोर्ट मैरिज की थी। 14 अक्टूबर की शाम वह समता कॉलोनी स्थित अपने मायके से घर लौटी थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे उसका पति बाहर से घर आया और मायके जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मां के विरोध के बाद भी बच्ची को दोबारा पटका

शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपित ने अपनी छह माह की बेटी हिमानी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जब मां ने इसका विरोध किया, तो उसने बच्ची को दोबारा जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद बच्ची बेहोश हो गई। मासूम की हालत देखकर सरगम ने अपने मामा ससुर और मामी सास को बुलाया। इसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए एम्स रायपुर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची आईसीयू में उपचाराधीन है।

पुलिस ने आरोपित पिता को किया गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद सरस्वती नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित आशीष कावरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में…

1 of 161