Korba

मां कामाख्या देवी के दर्शन व पुण्या लाभ लेने गुवाहाटी प्रवास पर भाजपा नेता चुलेश्वर राठौर व धर्मपत्नी माधुरी सिंह राठौर

कोरबा : कोरबा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक एवं जिला प्रभारी जांजगीर-चांपा, भाजपा मंडल प्रभारी जवाली विधानसभा क्षेत्र कटघोरा तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाज रत्न एवं समाज ध्वजवाहक चुलेश्वर राठौर अपनी धर्मपत्नी एवं समाज सेविका माधुरी सिंह राठौर जी के साथ गुवाहाटी, असम प्रवास पर हैं।

प्रवास के दौरान राठौर दंपत्ति ने नीलांचल पर्वत पर विराजमान मां कामाख्या देवी के पावन दरबार में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। इस अवसर पर वे वैदिक विधि-विधान से आयोजित पूजा-पाठ में भी सम्मिलित होंगे।

मां कामाख्या के पावन धाम में आस्था और श्रद्धा के साथ की जा रही यह प्रार्थना प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और जन-जन के मंगल की भावना को समर्पित है। “मां कामाख्या की कृपा से छत्तीसगढ़ सहित समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का प्रकाश सदैव बना रहे।”

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 34