मध्य प्रदेश

Big Road Accident : एसयूवी कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल …

राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच भटखेड़ी गांव के पास करनावास पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब एक तेज रफ्तार एक्सयूवी वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, हादसे का प्राथमिक कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

मृतकों में दो किशोर और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि घायलों में ड्राइवर भी है। हादसे में शामिल कार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रही थी। कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से 16 वर्षीय अनमोल दुबे और 14 वर्षीय प्रियांशु पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य 45 वर्षीय प्रमिला दुबे और 50 वर्षीय शिवदेवी तिवारी ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घायलों में ड्राइवर भोलाराम, पुष्टम दुबे 50 वर्ष और 13 वर्षीय अंशिका दुबे शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजगढ़ और शाजापुर जिला अस्पतालों में रेफर किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 34