ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking News : मंत्री के काफिले पर भीड़ ने किया पत्थरों से हमला, हाथ में आयी चोट, बाल – बाल बचे मंत्री

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी बृहस्पतिवार को पूर्वी बर्धमान जिले में भीड़ द्वारा उनके काफिले पर किये गये हमले में बाल-बाल बच गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा मंत्री चौधरी ने 2021 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पूर्व बर्धमान जिले के मोंटेश्वर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई, क्योंकि स्थानीय पंचायत प्रधान के नेतृत्व में उनकी पार्टी के एक गुट से संबंधित भीड़ ने उनके वाहन पर पत्थर फेंके और ‘विंडस्क्रीन’ तोड़ दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई।

मंत्री ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, “स्थानीय पंचायत प्रधान रफीकुल इस्लाम शेख ने अपने समर्थकों के साथ मुझ पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय प्रभारी निरीक्षक ने हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। केवल मेरे साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ही मुझे बचाने आए।” मंत्री ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शेख ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह स्थानीय लोगों द्वारा स्वतःस्फूर्त काले झंडे दिखाने का प्रदर्शन था, जो भ्रष्ट मंत्री से नाराज थे, जिन्होंने मोंटेश्वर के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया था।

चूंकि हम चाहते थे कि वे हमारी शिकायतें सुनें, इसलिए उनका काफिला तेजी से वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिससे उनके वाहन को कुछ नुकसान हो सकता था। हालांकि, वे हत्या के प्रयास के आरोप लगाकर नाटक कर रहे हैं।” पुलिस ने काले झंडे दिखाने और मंत्री के काफिले पर पथराव की घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना के बाद भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया तथा मंत्री को सुरक्षा में तैनात एक वाहन से मौके से ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इलाके में छापेमारी जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Raja Raghuvanshi Murdar Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली…

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ NGO घोटाला CBI ने तेज की जांच, पूर्व मंत्री और 7 IAS अधिकारी जांच के दायरे में

रायपुर : छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा NGO घोटाला अब गंभीर रूप ले चुका…

1 of 27