ब्रेकिंग न्यूज़

CG : समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकालने का आदेश, जानिए धान खरीदी शुरू होने से पहले सरकार ने अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला

रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 15 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ करने की तैयारी की जा रही है। राज्य की 2058 पैक्स समितियों के अधीन स्थापित 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए हैं।

हड़ताल के कारण समितियों में लोकहित में धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण, पीडीएस आदि गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद समिति प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही किसी प्रकार का लिखित जवाब प्रस्तुत किया। समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचार मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।

आज 14 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती, जिला धमतरी के प्रबंधक नरेन्द्र साहू, बोरतलाव समिति, जिला राजनांदगांव के प्रबंधक ईश्वर श्रीवास, पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा, समिति प्रबंधक गठुला, जिला राजनांदगांव के किशुन देवांगन, तथा सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद प्रदेश के अनेक समिति प्रबंधक एवं कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

भारत में एक बार कोरोना की एंट्री, इस राज्य में दो लोगों की मौत से हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

भुवनेश्वर : आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी…

IAS Transfer : एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जगहों के कमिश्नर और कलेक्टर, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

CG Breaking : नए साल से बदल जाएगा ट्रेनों का समय सारिणी, 1 जनवरी से लागू होगी नया नियम देखे पूरी लिस्ट

रायपुर : 1 जनवरी से ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने हर साल की…

1 of 24