मध्य प्रदेश

PM E – Bus Seva Yojana : प्रदेश में होने जा रहा है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मेगा अपग्रेड! जुलाई से सड़कों पर दौड़ेंगी सैकड़ों नई E – Bus जानें क्या होगा किराया

इंदौर : मध्य प्रदेश के शहरी परिवहन के लिए जुलाई का महीना एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों में कुल 582 ई-बसें चलाई जाएंगी। इस योजना की शुरुआत इंदौर शहर से होने जा रही है, जहां यात्रियों को न्यूनतम किराये में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

पहले चरण में 100 ई-बसें चलाई जाएंगी

इस योजना को चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में इंदौर, भोपाल और जबलपुर में बसों का संचालन शुरू होगा। इसके तहत इंदौर के 8 रूटों पर 150 ई-बसें, भोपाल के 10 रूटों पर 100 ई-बसें और जबलपुर में 100 ई-बसें चलाई जाएंगी।

दूसरे चरण में इन ज़िलों में होगा संचालन

इसके बाद दूसरे चरण में ग्वालियर, सागर और उज्जैन में बसों का संचालन किया जाएगा। इन सभी शहरों में बसों का किराया बेहद कम रखा गया है ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।मध्य प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में कुल 582 ई-बसों के चलने से शहरी यातायात व्यवस्था बेहद मजबूत और आधुनिक हो जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39