व्यापार

आम जनता को बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ दूध, अचानक हुई 5 रुपए की बढ़ोतरी, जानें अब एक लीटर के लिए कितने चुकाने होंगे पैसे

जम्मू-कश्मीर : पूरे देश में आए दिन महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रही है। जिससे जनता की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर जनता को भारी झटका लगा है। जम्मू कश्मीर में दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (JKDFA) ने दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला लिया है।

नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। एसोसिएशन का कहना है कि डेयरी कारोबार से जुड़े किसानों और सप्लायरों पर बढ़ते खर्च और महंगाई के दबाव को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा। नई दरों के मुताबिक जम्मू शहर में फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं टोन्ड दूध 60 रुपये और डबल टोन्ड दूध 54 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा।

क्या है कीमत में बढ़ोतरी की वजह

एसोसियएशन का कहना है कि यह निर्णय संयोग से ‘वर्ल्ड मिल्क डे’ (विश्व दुग्ध दिवस) के मौके पर लिया गया है। JKDFA ने दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे कई बड़ी वजहें बताई हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, पशुओं के चारे, दवाइयों, परिवहन और अन्य जरूरी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते पुरानी कीमतों पर काम करना नामुमकिन हो गया था। आपको बता दें कि दूध की कीमतों में ऐसे समय में बढ़ोतरी हुई है। जब आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। ईंधन, खाद्य पदार्थों, दवाइयों और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

एक युवती के साथ 5 युवक बना रहे थे संबंध, कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वालों के भी उड़ गए होश

बरेली : पुलिस की टीम ने महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में दबिश देकर सेक्स रैकेट…