व्यापार

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म! तेजी से बढ़ती ईंधन की कीमत के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच भारत की मोदी सरकार आम जनता को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने E85 फ्यूल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को खत्म कर दिया है। महंगे होते फ्यूल के बीच सरकार का ये कदम ग्राहकों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि इससे नॉर्मल पेट्रोल की कीमत पर कोई असर नहीं होगा।

एक्साइज़ ड्यूटी खत्म

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार ने एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी खत्म कर दी है। बताया जा रहा है कि 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स नहीं लिया जाएगा। मोदी सरकार ने ये फैसला ऐसे समय में लिया जब ईरान युद्ध की वजह से होर्मुज स्‍ट्रेट से गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित है। ऐसे में भारत में E85 फ्यूल वाहन मालिकों के लिए नया विकल्प बन सकता है।

ज्ञात हो कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर ई85 ईंधन का अनावरण किया था। इस ईंधन की देशभर के 48 सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर की बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना दिसंबर 2026 तक इसकी उपलब्धता को 500 पेट्रोल पंप तक और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 पेट्रोल पंप तक विस्तारित करने की है। E85 फ्यूल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से करीब 20 रुपए तक सस्ता है।

ई85 ईंधन में 80-85 प्रतिशत एथनॉल

ई85 ईंधन में 80-85 प्रतिशत एथनॉल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही किया जा सकता है जो ई20 से लेकर ई100 तक विभिन्न मिश्रण वाले ईंधनों पर चलने में सक्षम होते हैं। इसमें उन्नत इंजन नियंत्रण इकाई (ईसीयू) लगी होती है, जो पेट्रोल में एथनॉल की अलग-अलग मात्रा के हिसाब से अपना अनुकूलन खुद कर सकती है।

दुनिया का तीसरा बड़ा आयातक है भारत

भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का इंपोर्टर और कंज्यूमर दोनों है। सरकार लंबे समय से पेट्रोल में एथेनॉल को बढ़ाने की नीति पर काम कर रही है। अब तक E20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सबसे ज्यादा जोर था, लेकिन सरकार के नए फैसले से ज्यादा मिश्रण वाले ईंधन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पेट्रोल पर 85 फीसदी तक एथेनॉल का मिश्रण

बता दें कि मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल के बीच भारत ने हालही में E85 फ्यूल को लॉन्च किया है। यह मौजूदा E20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। E85 फ्यूल एक ऐसा पेट्रोल है, जिसमें जिसमें 85 फीसदी तक एथेनॉल मिलाया जाता है। इसे एनर्जी सेफ्टी को मजबूत बनाने के लिए भारत का बड़ा कदम माना जा रहा है। ब्लेंडेड फ्यूल से आम नागरिकों की जेब पर पेट्रोल के मुकाबले कम असर पड़ेगा। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक, अब तक ब्लेंडेड फ्यूल के जरिए भारत करीब 1.85 लाख करोड़ की बचत कर चुका है।

What's your reaction?

Related Posts

एक युवती के साथ 5 युवक बना रहे थे संबंध, कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वालों के भी उड़ गए होश

बरेली : पुलिस की टीम ने महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में दबिश देकर सेक्स रैकेट…