Janjgir - Champa

CG Breaking : 7 साल की मासूम बच्ची को कार ने मारी टक्कर, इलाज का हवाला देकर मासूम को ले कर हुए फरार 15 घंटे बाद भी पता नहीं चला जांच मे जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में सड़क पार कर रही एक 7 साल की मासूम बच्ची को कार ने टक्कर मारी और फिर वही कार सवार युवक और महिला उसे घायल अवस्था में इलाज के बहाने अपने साथ ले गए। इस घटना के 15 घंटे बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सीडेंट और अपहरण दोनों धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या थी पूरी घटना?

घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है, जब कसौंदी जयराम नगर निवासी बिट्टू पटेल की सात साल की बेटी शिवांगी पटेल अपने नाना संतराम पटेल के घर बछौद आई हुई थी। शिवांगी अपने सहेलियों के साथ सड़क पार कर आम तोड़ने जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार में एक युवक और महिला सवार थे। बच्ची के घायल होते ही उन्होंने मौके पर भीड़ जुटने से पहले उसे इलाज का हवाला देकर कार में उठा लिया और वहां से निकल गए। बच्ची की सहेलियों ने यह पूरा दृश्य देखा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत बलौदा स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के अस्पतालों में बच्ची को खोजते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर एसडीओपी और बलौदा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक और महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 337 (दुर्घटना से चोट पहुंचाना) और 363 (अपहरण) के तहत अपराध दर्ज किया है।

मासूम के सुरक्षित लौटने की उम्मीद

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही सड़क पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। बच्ची के परिवार वाले बदहवास स्थिति में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी मासूम जल्द ही सुरक्षित मिल जाए।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला युवक की मौके पर ही मौत, 20 लाख मुआवजे की मांग, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में…

CG Road Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत दूसरा घायल, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा गांव में 9 नवंबर की सुबह एक तेज…

1 of 7