मध्य प्रदेश

Kidnapping : युवकों ने दिन दहाड़े किया युवती का अपहरण, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अलीराजपुर : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण किया गया है। बाइक पर सवार तीन युवक युवती को जबरदस्ती अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे वाक्ये को कैमरे में कैद कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अलीराजपुर के बोरी थाना क्षेत्र के बोरी गांव की बताई जा रही है। यहां तीन युवक बाइक पर आए और दिन दहाड़े युवती को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए। यह पूरी गठना बीते बुधवार की बताई जा रही है। युवती के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और वीडियो के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम त्नीणों युवको की तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Van Vibhag : वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

भोपाल : लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य…

10 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने खुद को दी खौफनाक सजा, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां…

1 of 23