Surajpur

CG News : जहरीली खुखड़ी के सेवन से एक परिवार के चार लोग अस्पताल में, महिला की हालत नाजुक…

सूरजपुर : जिले के सरहरी गांव में जंगली मशरूम (खुखड़ी) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुखमनिया नामक महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है और डॉक्टरों ने जंगली मशरूम के सेवन के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

बता दें कि प्रतापपुर विकासखंड के सरहरी गांव निवासी रोशन और लरकु ने गुरुवार को जंगल से खुखड़ी तोड़कर लाया। रात में परिवार ने इसे सब्जी बनाकर खाया। कुछ ही घंटों बाद रोशन, लरकु, सुखमनिया और मानकुंवर को तेज पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण सभी को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

महिला आईसीयू में, बाकियों का इलाज जारी-

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में सुखमनिया को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि रोशन, लरकु और मानकुंवर का इलाज मेडिकल वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मशरूम में मौजूद विषैले तत्वों ने परिवार की हालत बिगाड़ी। **बच्चों की किस्मत ने बचाई जान- घर में मौजूद दो मासूम बच्चे (3 साल और डेढ़ साल) इस हादसे से बाल-बाल बच गए। दोनों रात को जल्दी सो गए थे और उन्होंने जहरीली सब्जी नहीं खाई, जिससे उनकी जान बच गई।

डॉक्टरों की सख्त चेतावनी-

अस्पताल प्रबंधन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बिना विशेषज्ञ जानकारी के जंगली मशरूम या सब्जियों का सेवन न करें। डॉक्टरों के अनुसार, कई जंगली मशरूम की प्रजातियां जानलेवा हो सकती हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और ऐसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG स्कूल में मनमानी वाली छुट्टी : बिना सूचना स्कूल में शिक्षकों की छुट्टी, छात्र गेट के बाहर खुद ही करने लगे पढ़ाई

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताजनक तस्वीर…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG Politics : भूमि पूजन कार्यक्रम बना अखाड़ा, मंच पर भिड़े भाजपा नेता मंत्री – विधायक के सामने धक्का – मुकी

सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि…

CG Breaking : मंत्री के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जयनगर थाना…

CG Crime : दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, शादी समारोह में पत्नी का किया मर्डर, साली सहित दो महिला की हालत गंभीर

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी में…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

1 of 7