Mahasamund

CG Breaking : टोकन नही कटने से परेशान किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद का गला रेता मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिले में धान बेचने के लिए टोकन नही कटने से परेशान किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि कई बार वह टोकन कटाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन टोकन नही कटने से हतास होकर उसने खुद का गला रेत लिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ित किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना बागबहरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा में किसान मनबोध गांडा का परिवार निवास करता है। धान बेचने के लिए पिछले कई दिनों से मनबोध गांडा टोकन लेने का प्रयास कर रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से च्वाइस सेंटर में जाकर वह टोकन लेने के लिए प्रयासरत था। लेकिन आनलाइन में उसका नाम नही दिख रहा था, जिसके बाद किसान को कुछ दस्तावेज अपडेट करने को कहा गया था।

टोकन नही मिलने से हताश होकर किसान मनबोध गांडा ने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। लहूलुहान हालत में किसान को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 की मदद से किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान पीड़ित किसान की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं टोकन नही कटने से परेशान किसान के आत्मघाती कदम उठाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

1 of 7