Uttar Pradesh

Viral News : प्रेमी के साथ पत्नी को देख गुस्साए पति ने दांत से काटकर अलग कर दी नाक, अस्पताल लेकर पहुंचा लवर

देवरिया : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने उसे सबक सिखाने के नाम पर नृशंसता की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी जब अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची, तभी गुस्साए पति ने वहां पहुंचकर दांतों से उसकी नाक काट ली और मौके से फरार हो गया। यह घटना हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामखेलावन की शादी करीब 10 साल पहले पूजा देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 7 और 9 वर्ष है।

पति को थी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी

पूजा देवी का गांव के ही सुशील कुमार से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। पति रामखेलावन को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसने पत्नी को कई बार समझाया और प्रेमी से संबंध खत्म करने के लिए कहा। बावजूद इसके, पूजा देवी चोरी-छिपे सुशील से मिलती रही और फोन पर बातचीत भी करती थी।

प्रेमी के घर पर मिली पत्नी, गुस्से में की बर्बर हरकत

बुधवार शाम पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील के घर मिलने पहुंची। इसकी भनक लगते ही रामखेलावन भी वहां जा पहुंचा। वहां उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की और साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी के मना करने पर वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने दांतों से पत्नी की नाक काट ली और वहां से फरार हो गया।

प्रेमी ने पहुंचाया थाने, महिला को लखनऊ रेफर

घटना के बाद पूजा देवी का प्रेमी सुशील कुमार, घायल महिला और उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूजा को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत अब स्थिर है, जबकि मामले की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

अपनी की सास से इश्क लड़ा बैठा दामाद, दुनिया की फिक्र छोड़ कोर्ट में रचाई शादी, VIDEO जारी कर मांगा आशीर्वाद

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक कथित सास-दामाद की शादी का…

बड़ा हादसा : दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, छह मजदूरों की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23