Balod

CG : पति है तहसीलदार …. ससुर हैं अफसर, न्याय पाने के लिए पत्नी दिन भर धूप में बैठी रही बंगले के बाहर …. गुहार लगाती पत्नी का वायरल हुआ वीडियो

बालोद : महिला अपने तहसीलदार पति से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने ससुराल के बाहर बैठी रही, लेकिन न तो ससुराल के दरवाजे खुले और न ही प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया। पीड़िता ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपना दर्द दुनिया के सामने रखा है। मामला बालोद जिला का है।

रेनू गुप्ता नामक महिला अपने ससुराल के दरवाजे पर सुबह से लेकर शाम तक बैठी रही, लेकिन न तो सास-ससुर ने दरवाजा खोला और न ही उसके पति ने मिलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रेनू के पति राहुल गुप्ता छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। रेनू गुप्ता का विवाह वर्ष 2022 में राहुल गुप्ता से हुआ था। शादी के महज 50 दिन बाद ही राहुल ने पत्नी से किनारा कर लिया। इसके बाद से रेनू पति के साथ रहने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी।

उसने अपने ससुरालवालों से बार-बार निवेदन किया, लेकिन उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया गया। इस अपमान और उपेक्षा से आहत होकर रेनू ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपना एक वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में वह अपनी पीड़ा बयां करती दिखती है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाती है। वीडियो के माध्यम से उसने यह सवाल भी उठाया है कि क्या एक सामान्य महिला को अपने अधिकारों के लिए भीख मांगनी पड़ेगी, जबकि उसका पति एक सरकारी अधिकारी है?

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेनू सुबह से लेकर देर शाम तक अपने ससुराल के बाहर बैठी रही, लेकिन न तो उसके पति ने दर्शन दिए और न ही पुलिस या प्रशासन ने कोई हस्तक्षेप किया। इससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। हालांकि यह मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सवाल उठता है कि एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कब और कैसे होगी?

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 8