नई दिल्ली

Big Breaking : रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा ”क्या पता फिर से सिंध भारत में आ जाए” रक्षामंत्री के इस बयान ने पाकिस्तान की उडी नींद

नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने सिंध क्षेत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सिंध क्षेत्र आज भारत के साथ नहीं है, लेकिन सीमाएं बदल सकती हैं। यह क्षेत्र भारत में वापस आ सकता है। सिंध प्रांत, सिंधु नदी के पास का इलाका है। 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चला गया था। राजनाथ सिंह के इस बयान ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में आडवाणी जी के विचार को साझा करते हुए कहा कि…”सिर्फ सिंध में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सिंधु नदी को हिंदू पवित्र मानते हैं। सिंध में कई मुसलमान भी मानते थे कि सिंधु का पानी मक्का के आब-ए-जमजम से कम पवित्र नहीं है। ये विचार आडवाणी जी के हैं।”

कौन जानता है सिंध भारत में वापस आ जाए

उन्होंने आगे कहा आज सिंध की जमीन भारत का हिस्सा नहीं है। लेकिन सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक ज़मीन की बात है, सीमाएं बदल सकती है। कौन जानता है कल सिंध भारत में वापस आ जाए। सिंध के हमारे लोग, जो सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं, हमेशा हमारे अपने रहेंगे। वे कहीं भी हों, वे हमेशा हमारे रहेंगे।

POK वापस ले लेगा भारत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसी कड़ी में आगे कहा है कि भारत बिना कोई आक्रमक कदम उठाए पीओके वापस ले लेगा। क्योंकि इस इलाके के लोग आजादी मांग रहे हैं। यह इलाका अपने आप हमारा होगा। वहां मांगें उठने लगी हैं, आपने नारे सुने होंगे। पीओके 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद अचानक पाकिस्तानी सेना और कबायली विद्रोहियों ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों को कब्जा लिया था। भारत के साथ विलय पत्र पर साइन करने के बाद यह इलाका युद्ध विराम रेखा के कारण पाकिस्तान के कंट्रोल में चला गया। भारत इसे अपना अभिन्न मानता है।

What's your reaction?

Related Posts

बोर्ड एग्जाम के बाद पेपर पर बने QR कोड को स्टूडेंट ने किया स्कैन, तो खुला ऐसा चीज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली : बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों की टेंशन बढ़ जाती है। अगर पेपर…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 23