मध्य प्रदेश

School Teacher : सरकारी शिक्षक का अश्लील कांड स्कूल की छात्राओं को मैसेज कर करता था डिमांड, मना करने पर

डिंडौरी : मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडौरी में शासकीय विद्यालय की छात्राओं ने अपने शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

स्कूल टीचर की घिनौनी हरकत

कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरपुर चौकी अंतर्गत एक विद्यालय का मामला है, जहां कुछ बच्चियों ने एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शिक्षक द्वारा लगातार अनर्गल और अश्लील संदेश भेजे जा रहे थे। बच्चियों ने अपने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

छात्राओं को भेजे अश्लील मैसेज

वहीं अमरपुर के उपसरपंच शुभांशु चंद्रौल ने बताया कि अमरपुर के सांदिपनी विद्यालय की छात्राओं ने उनसे शिक्षक प्रशांत साहू के खिलाफ शिकायत की थी कि शिक्षक आपत्तिजनक अश्लील संदेश भेजता था और मिलने का दबाव बनाता था। न मिलने पर वह धमकी भी देता था। इस पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी ऑफिस से निर्देश मिला कि कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई जाए, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39