Surajpur

CG Viral Video : महिला शिक्षकों ने 4 साल के बच्चे को दी खौफनाक सजा, पहले उतरवाए पूरे कपड़े, फिर लटका दिया पेड़ में, देखे पूरा वीडियो

सूरजपुर : सूरजपुर में एक निजी स्कूल की दो महिला शिक्षिकाओं का अमानवीय चेहरा सामने आया है, यहां नारायणपुर गांव के हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल में LKG के एक 4 साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए खौफनाक सजा दी गई क्योंकि वह अपना होमवर्क करके स्कूल नहीं आया था। आरोप है कि महिला शिक्षकों ने गुस्से में बच्चे का कपड़ा उतारकर उसकी शर्ट से उसे पेड़ पर लटका दिया, जब महिला शिक्षक बच्चों को यह खौफनाक सजा दे रही थी तभी पास की छत पर खड़े एक युवक ने पूरा मामला वीडियो में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और तुरंत एक शिक्षक को स्कूल में जांच के लिए भेजा, जांच अधिकारी ने भी माना कि महिला शिक्षिकाओं का यह कृत्य पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में जिले के बड़े अधिकारी निर्णय लेंगे। वहीं स्कूल के शिक्षक इस पूरे मामले में कैमरे में कुछ भी कहने से बचते नजर आए। सवाल यह है कि यदि इस दौरान बच्चे के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? फिलहाल बच्चा सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली सजा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

1 of 8