नई दिल्ली

LPG Cylinder Price Update : 300 रुपए सस्ता गैस सिलेंडर हो गई LPG ग्राहकों की मौज, आप भी ऐसे ले सकते हैं लाभ

नई दिल्ली : देश की महिलाओं को चूल्हे की धुएं से राहत देने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार ने देश में उज्जवला योजना 2016 में लागू की थी। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को LPG गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा सरकार 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 300 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। अगर आप इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।

यानी रजिस्टर्ड लोग ही 300 रुपए कम में सिलेंडर खरीद सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 12 करोड़ से ज्‍यादा लोग PM उज्ज्वला योजना में एनरोल हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में 1.75 करोड़ से ज्‍यादा लोग इस स्कीम में एनरोल हैं। आपको एजेंसी से सिलेंडर खरीदते समय पूरी कीमत देनी होगी। सब्सिडी की रकम कुछ ही दिनों में कस्टमर के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।

सब्सिडी के बाद ग्राहकों को गैस सिलेंडर बहुत सस्ता मिलता है। द‍िल्‍ली में 853 तो लखनऊ में एक रेगुलर गैस सिलेंडर की कीमत 890 रुपये तक है। अगर आप PM उज्ज्वला योजना में एनरोल हैं, तो आपको 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। यानी सब्‍स‍िडी के द‍िल्‍ली में आपको सिलेंडर कुल 553 और लखनऊ में 590 में म‍िल सकता है।

इतने सिलेंडर पर ही मिलेगी सब्सिडी

PM उज्ज्वला योजना के तहत आप सीम‍ित संख्‍या में ही कुकिंग गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी ले सकते हैं। हर साल सिर्फ 9 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलेगी। हालांक‍ि इससे पहले सरकार हर साल 12 सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी, लेकिन सिलेंडर की संख्या कम करके सब्सिडी की रकम बढ़ा दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34