अपराध

भाभी ने शादी से महीने पहले काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ा, कहा – चिंता न करें पहले की तरह

आगरा : शहर के बरहन इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि भाभी ने अपने देवर की शादी से करीब एक महीने पहले इस घटना को अंजाम दिया है। घायल देवर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकरी के अनुसार योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया। योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। वहीं, डॉक्टरों ने ये भी कहा है कि आगामी कुछ दिनों में ये जुड़ जाएगा और पहले की तरह काम भी करेगा। देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी।

जेठानी ने तहरीर में लिखा था कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। ग्रामीणों ने बताया था कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।

What's your reaction?

Related Posts

नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा … नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

गुवाहाटी : डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को…

सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले से ऑनर किलिंग की एक दिल…

1 of 10