Dhamtari

CG News : SP के आदेश की अवहेलना करना TI को पड़ गया भारी, एक्शन लेते हुए SP ने तत्काल किया सस्पेंड

धमतरी : धमतरी जिले में एसपी के आदेश की अवहेलना करना एक थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि टीआई के थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। एसपी ने भी थानेदार को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा….लेकिन थानेदार काफी देर से मौके पर पहुंचे। जिस पर एसपी ने एक्शन लेते हुए टीआई को तत्काल निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला धमतरी के केरगांव थाना क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर को इस क्षेत्र के सलोनी गांव में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को दी गयी। लेकिन थानेदार ने काम से बाहर होने की बात कहकर तुरंत मौके पर आने में असमर्थता जता दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी सूरज सिंह से कर दी।

एसपी ने थानेदार को काॅल कर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लेकिन एसपी के आदेश के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। इस दौरान टीआई से पहले एसडीओंपी मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे। एसपी के निर्देश के करीब ढाई घंटे विलंब से मौके पर पहुंचे थानेदार से जब इस देरी की वजह पूछी गयी, तो उसने निजी कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी।

बगैर किसी अनुमति के थानेदार के बाहर जाने और घटनास्थल में समय पर नही पहुंचने को एसपी सूरज सिंह परिहार ने गंभीरता से लिया। उन्होने इस गंभीर लापरवाही के लिए थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने साफ किया है कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जायेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG Politics : सचिन पायलट के सामने ही भिड़ गये कांग्रेसी, जिलाध्यक्ष पर लगाया महापौर टिकट वितरण में दलाली आरोप,

धमतरी : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े लीडर भले ही पार्टी में एकजुटता का राग अलापते…

CG News : सरकारी अस्पताल में महिला से की मांग, पहले सेक्स …. फिर लगाउंगा नौकरी! अब पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी के जिला अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

CG Crime News : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव…

1 of 4