Uttar Pradesh

Viral Video : रईसजादे की गंदी हरकत का वीडियो वायरल, रिसेप्शनिस्ट को जबरन गले लगाकर किया Kiss देखे पूरा वीडियो

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नामचीन सराफा कारोबारी के बेटे की गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक ने बार रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पर मौजूद युवती को पहले तो फ्लाइंग Kiss दी। इसके बाद उसे जबरन गले लगाया और गाल पर दो बार Kiss कर दिया। यह वीडियो वहीं पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लिया और युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर सराफ के बेटे को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यह मामला नाबाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एक बार रेस्टोरेंट का है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया है। आरोपी सराफा कारोबारी के बेटे का नाम अमन अग्रवाल है।

दो युवतियों के साथ रेस्टोरेंट में आता है अमन अग्रवाल

सोशल मीडिया में चल रहे इस 36 सेंकेड के वीडियो में देखा जा सकता है कि अमन अग्रवाल दो युवतियों के साथ रेस्टोरेंट में आता है और रिसेप्शन पर तैनात एक युवती के साथ बात कर रहा है। बातचीत शायद हल्के मूड में हो रही है, क्योंकि सभी हंसते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वह रिसेप्शन पर तैनात युवती को पहले फ्लाइंग Kiss देता है। फिर लिफ्ट की तरफ दोनों युवतियों के साथ जाते-जाते अचानक रुक जाता है।

दो बार उसके गालों पर kiss करता है युवक

वापस रिसेप्शनिस्ट के पास आता है। इस पर रिसेप्शनिस्ट डर कर कुछ पीछे हटती है। रिसेप्शनिस्ट के पीछे हटने के बाद भी अमन उसके पास जाकर उसे जबरिया गले लगाता है। फिर एक नहीं दो बार उसके गालों पर kiss करता है। युवक के साथ आई युवती भी वहां खड़ी होकर यह नजारा देखती और हंसती है। रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर तैनात अनजान युवती को जबरिया गले लगाने और kiss करने के बाद युवक आराम से निकल भी जाता है।

युवक की इस हरकत से रिसेप्शनिस्ट हैरान

युवक की इस हरकत से रिसेप्शनिस्ट हैरान रह जाती है। कुछ समय तक तो उसे समझ ही नहीं आता कि हुआ क्या है। जब इसकी जानकारी रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों को होती है तो पीड़िता इसकी शिकायत थाने में करती है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि अमन अग्रवाल नशे की हालत में आया है और उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इसी बीच घटना का वीडियो भी वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने अमन को हिरासत में ले लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी, पति पर चाकू से किया वार, फिर प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया ये कांड

उत्तर प्रदेश:- कानपुर शहर में एक बार फिर से वैवाहिक संबंधों में टूटे विश्वास और…

1 of 21