Kawardha

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया। जहां उन्होंने गांव-गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां खास बात यह थी कि वे अपने सरल सहज तरीके में ग्रामीणों के साथ जमीन पर सबके बीच बैठे। जहां ग्रामीणों ने अपने प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर अपने मन की सभी बातें उपमुख्यमंत्री के सामने रख दीं।

उपमुख्यमंत्री ने सभी से ग्राम का विकास करने के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की और सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। सब उन्हें घेर कर ऐसे बैठे जैसे घर के बड़े को सब घेर कर बैठ जाते हैं, उपमुख्यमंत्री शर्मा भी सभी से इतनी आत्मीयता से मिले की सभी मंत्रमुग्ध हो गए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम बालवाड़ी राजाढार, तरैयाबहरा, बोथी, झलमला एवं शीतलपानी में जनचौपाल का आयोजन किया। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को भी उनके समक्ष रखा और उन्होंने सभी का त्वरित निराकरण किया।

उन्होंने चिल्फी सर्किट हाउस में भी जनचौपाल लगाई जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे, जहां उन्होंने प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपने इस दौरे में ग्रामीणों को चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझाया और सभी को गलत तथ्यों एवं अफवाहों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने सभी को एसआईआर के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से समझाया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : बड़े भाई का छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काटा गला …. मौके पर हुई मौत, जाने किस बात को लेकर हुआ था विवाद

कवर्धा : कवर्धा जिले में मामूली बात पर छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर…

CG Viral News : आदिवासी बालक छात्रावास में बड़ा खुलासा, भोजन में अव्यवस्था, छात्र खुलेआम धूम्रपान करते कैमरे में कैद

कवर्धा : पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंडरीपानी स्थित आदिवासी बालक छात्रावास से एक…

VIDEO : बारिश का कहर : बाढ़ की चपेट में आया ट्रैक्टर – ट्रॉली, पानी के तेज बहाव में बह गये 7 मजदूर …. मचा हड़कंप

कवर्धा : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। कवर्धा जिले में…

1 of 3