Mahasamund

CG Breaking : आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना में भारी लापरवाही, 3 प्राइवेट हॉस्पिटल निलंबित

महासमुंद : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत महासमुंद जिले के तीन निजी अस्पताल महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली द्वारा योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 03 माह के लिये निलंबित किया गया है।

फ्री में ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

टोल फ्री नंबर 104 पर करें शिकायत

योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG News : कार से 9 करोड़ 817 लाख रूपये के सोने के जेवरात पकड़ाया, गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।…

1 of 7