Balod

CG Crime : महिला ने तंत्र – मंत्र के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम देकर हुई फरार जांच मे जुटी पुलिस

बालोद : जिले में महाराष्ट्र की महिला ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. आरोपी महिला ने 3 दोस्तों को तंत्र-मंत्र से पैसे को 10 गुना लालच दिया था. झांसे में फंसाकर शातिर महिला ने उनसे 5 लाख 22 हजार रुपए ठग लिए और फरार हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, जालम चंद जैन (ग्राम खैरा), मुकुंद राम साहू (ग्राम कोचेरा) और संत कुमार साहू (ग्राम फुलझर) की आपस में दोस्ती है. इनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने झांसा दिया कि उनके पैसे तंत्र-मंत्र के जरिए 10 गुना कर दिए जाएंगे.

तीनों दोस्त इस लालच में आ गए और कुल 5 लाख 22 हजार रुपये इक्ट्ठा कर लिए. तीनों दोस्तों ने यवतमाल, महाराष्ट्र की रहने वाली आरोपी महिला मंदा पासवान को राजनांदगांव से बालोद के गंज पारा बुलाया. महिला ने उनसे दो मटके मंगवाए. उसने एक मटके में पूरा पैसे 5 लाख 2 हजार रुपये डाला और दूसरे को खाली रखा. महिला ने पैसे को 10 गुना करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात कही और मटकों को दोस्तों के एक साथी के साथ कचहरी तक लेकर गई. वहां पहुंचकर महिला ने कहा कि तंत्र-मंत्र के लिए नींबू की आवश्यकता पड़ेगी.

जैसे ही दोस्तों का साथी नींबू लेने गया, शातिर महिला मौका देखकर मटके में रखे सारे पैसे लेकर फरार हो गई. ठगी का अहसास होने पर तीनों दोस्तों ने तत्काल बालोद पुलिस को मामले की सूचना दी. बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है. उन्होंने जल्द ही गिरफ्तारी कर लेने का आश्वासन दिया है

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG – यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त : तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरायी, कई यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बालोद : गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के…

1 of 8