Surajpur

CG Big Road Accident : दो ट्रकों मे आमने – सामने जबरदस्त भिड़ंत के बाद ट्रक बना आग का गोला, दो की मौत 2 घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एनएच-43 पर सुबह कोटमी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य घायल हैं. ये हादसा कोतवाली थाना इलाके का है.

दोनों ट्रक में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, सरिया लदा हुआ ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरे ट्रक गेहूं से भरा था, जो उड़ीसा जा रही थी. दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही दोनों ट्रक आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायलों का सूरजपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG News : क्लासरूम में ‘क्लास’ नहीं, क्लैश! स्पोर्ट्स शिक्षिका और दूसरी टीचर भिड़ीं, हंगामा देख उड़ गए सबके होश

सूरजपुर : जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही और मनमानी अब बच्चों की पढ़ाई पर…

CG : महिला विधायक की मुश्किलें बढ़ी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव जीतने का आरोप, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

सूरजपुर : प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते एक बार फिर विवादों…

1 of 4