LIFE
छत्तीसगढ

CG School Holiday Breaking : छत्तीसगढ़ में शीतकालीन छुट्टी के लिए ​शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. महाविद्यालयों में विभिन्न त्यौहारों एवं मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शीतकालीन अवकाश 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक रहेगा और इसमें भी विद्यार्थियों को 06 दिन का अवकाश मिलेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा।

शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

बता दें कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। सितंबर महीने में ही ये नोटिफिकेशन सभी जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया था, ताकि किसी प्रकार की सं​देह की स्थिति न बने।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

1 of 20