सोशल मीडिया

Viral Video : TI ने भाजपा पार्षद समेत 2 का काटा भारी – भरकम चालान, जमकर हुई बहस, आप भी देखें वायरल वीडियो

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, मेरठ में ट्रैफिक पुलिस TI विनय कुमार शाही ने भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता का भारी-भरकम चालान काटा है। इस कार्रवाई के बाद TI विनय कुमार शाही की हर तरफ चर्चा हो रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें चार्ज से हटा दिया गया। भाजपा पार्षद और TI विनय शाही के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मेरठ शहर के थाना क्षेत्र का है। यहां ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) विनय कुमार शाही नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में जुटे थे। इसी दौरान शाही ने एक भाजपा कार्यकर्ता को रोका और उसकी बाइक का 8 हजार का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि, चालान कटने के बाद युवक ने भाजपा पार्षद अरुण मचल को फोन लगाया। पार्षद मचल सिफारिश लेकर मौके पर पहुँचे, लेकिन TI विनय शाही ने उन्हें साफ शब्दों में कह दिया कि ‘कानून सबके लिए बराबर है!’

SSP ने TI विनय शाही को हटाया

इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई और काफी देर तक तर्क-वितर्क चला। इसके बाद TI विनय शाही ने नियमों का उल्लंघन करने पर पार्षद अरुण मचल का भी 9,000 रुपए का चालान ठोंक दिया! विनय शाही की कार्रवाई का वीडियो वायरल होते ही लोग उन्हें ‘असली सिंघम’ कहने लगे। पूरा मामला चालान कटने के बाद भी खत्म नहीं हुआ। चालान की कार्रवाई के बाद BJP नेता कमल दत्त ने SSP मेरठ से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद SSP ने तुरंत कार्रवाई करते हुए TI विनय शाही को उनके चार्ज से हटा दिया।

What's your reaction?

Related Posts

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 20