ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में रद्द होंगे 32 लाख राशन कार्ड! कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा पलटवार

रायपुर : छ्त्तीसगढ़ में एक बार फिर से राशन कार्डों का सत्यापन शुरू हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही इस पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे गरीबों के राशन कार्ड निरस्त करने का हथकंडा बता रही है। वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पीसीसी चीफ दीपक बैज चाहते हैं कि प्रदेश में जंगलराज आ जाए।

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे कि 100 में से 15 पैसा ही गरीबों के पास पहुंचता है। केवाईसी से, डीबीटी से आज जब गरीबों के पास 100 के 100 पैसे पहुंच रहे हैं तो इनको तकलीफ हो रही है। बता दें कि बीते दिन ही पीसीसी दीपक बैज ने साय सरकार पर यह आरोप लगाया था​ कि साय सरकार 32 लाख परिवारों का राशन बंद करने जा रही है क्योंकि 32 लाख लोगों का केवाईसी नहीं हुआ है।

मंत्री जायसवाल ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हर सनातनी के दिलों में गौमाता, राज्य और राष्ट्रमाता के रूप में बसती हैं। आधिकारिक दर्जा मिलता है तो यह स्वागत योग्य कदम है।

70 सालों के कांग्रेस कार्यकाल को मुगल काल बताया

इतना ही नहीं छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देश में 70 सालों के कांग्रेस कार्यकाल को मुगल काल बताया है। एक सवाल के जवाब में आज उन्होंने कहा कि जब देश में मुगल काल था, तब स्कूलों में पढ़ाया गया कि मुगल महान थे, सिकंदर महान थे, टीपू सुल्तान महान थे, लेकिन आज नई जेनरेशन को पता है कि मुगल या सिकंदर महान नहीं थे, महान अशोक सम्राट थे, महान विक्रमादित्य थे और महान अहिल्याबाई होल्कर थीं।

घोटालों पर भी रहीम के दोहे से कसा तंज

उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों पर भी रहीम के दोहे से तंज कसा, और कहा कि जैसे खून, खांसी, खुशी या मदपान कभी छिप नहीं पाता है, वैसे ही भ्रष्टाचार कभी ना कभी बाहर जरुर आ जाता है। इसे लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता है। छत्तीसगढ़ के माड़ में दुर्दांत नक्सलियों के आत्म समर्पण करने पर कहा कि यह डबल इंजन सरकार का नतीजा है, भूपेश सरकार के समय नक्सलवाद फला फूला, अब इसका सफाया हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत, भूपेश बघेल ने …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ…

Petrol Diesel Price Cut : डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 18