गुजरात

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा! शादी के लिए करने लगा जिद ससुराल वालों ने मना किया तो रचाई खौफनाक वारदात

सूरत : गुजरात के सूरत शहर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देश के असुरक्षित शहरों में तीसरे स्थान पर आने वाले सूरत के उधना थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर इलाके की साईं जलाराम सोसायटी में बुधवार देर रात एक युवक ने खून की होली खेल दी। आरोपी ने अपनी साली से शादी करने की जिद में साले और साली की हत्या कर दी जबकि सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय संदीप घनश्याम गौड़ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ साईं जलाराम सोसायटी में रहता था। बीते कुछ दिनों से उसकी पत्नी के मायके वाले प्रयागराज से सूरत आए हुए थे क्योंकि उसके छोटे भाई की शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी की जानी थी। बुधवार की रात जब सभी लोग घर में मौजूद थे उसी दौरान संदीप ने परिवार के सामने यह चौंकाने वाली मांग रख दी कि वह अपनी साली से शादी करना चाहता है। उसकी इस बात को सुनकर पूरे परिवार में बहस छिड़ गई।

देखते ही देखते बहस ने झगड़े का रूप ले लिया और संदीप ने घर में रखे चाकू से अपने साले निश्चय कश्यप (उम्र लगभग 22 वर्ष), साली ममता कश्यप (उम्र लगभग 20 वर्ष) और सास शकुंतला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में साले और साली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सास शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उधना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी संदीप गौड़ की तलाश शुरू कर दी है जो वारदात के बाद से फरार है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संदीप काफी समय से अपनी साली से विवाह करने की जिद कर रहा था। परिवार की ओर से इसका विरोध किया जा रहा था जिससे नाराज़ होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस अब आरोपी के पिछले व्यवहार मानसिक स्थिति और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

चुनाव हारते ही बौखलाए नेताजी! तलवार लहराकर लोगों को दी ये खुली चुनौती, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

भरूच : गुजरात के भरूच जिले में चुनावी राजनीति के बाद एक बेहद चौंकाने वाला मामला…

1 of 2